एटा जिले में खाप पंचायत ने अठारह वर्ष से कम की लड़कियों को मोबाइल फ़ोन स्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। पंचायत का कहना है कि नाबालिग लड़की का अनुचित फोटो वाटस एप्प पर किसी ने डाल दिया था जिस कारन ऐसा किया गया है। आगे पंचायत ने कहा कि मोबाइल फोन लड़कियों के शोषण का प्रमुख कारण होते हैं और इससे युवा पीढ़ी बिगड़ती जा रही है।पंचायत से एक सदस्य ने कहा कि सर्वसम्मत निर्णय से नाबालिगों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग, जो उन्हें खराब कर रहा है पर पूर्ण प्रतिबंध किया जाना चाहिए । इस घटना के सम्बन्ध में जितेंदर सिंह यादव के घटना के बाद फरार होने की सूचना दी गई थी, एटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बताया जाता है।
