17 जुलाई 2016

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमर सिंह शामिल, रामगोपाल यादव का नाम गायब

(बेनी प्रसाद वर्मा )
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अब अमर सिंह,बेनी प्रसाद वर्मा और संजय सेठ का नाम शामिल कर दिया गया है। उधर रामगोपाल यादव का नाम कार्यकारिणी से गायब हो गया है। चर्चा में है कि अमर सिंह का विरोध करने के कारण रामगोपाल यादव  का पत्ता साफ़ हो गया है। नई घोषित कार्यकारिणी में कुल पेंतालिस सदस्य हैं। संजय सेठ जो कि हाल ही में राज्य सभा के सदस्य चुने गए हैं,  पार्टी के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।