18 जुलाई 2016

हार के डर से समाजवादी पार्टी ने आगरा दक्षिण सीट से उम्मीदवार बदला

क्षमा जैन सक्सेना बनी आगरा दक्षिण से सपा की उम्मीदवार 

आगरा:उप्र विधान सभा के 2017में होने वाले सामान्‍य निर्वाचन के लिये आगरा दक्षिण सीट से  रोली तिवारी मिश्रा को  समाजवादी पार्टी ने तीन महीने पूर्व अपना उम्मीदवार घोषित किया था। किन्तु अचानक उनकी जगह क्षमा जैन सक्सेना को दक्षिण सीट से  उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है। क्षमा जैन सक्सेना  पार्षद और सपा  महिला शाखा की  शहर अध्यक्ष हैं।
पार्टी ने यह फैसला उन तमाम सर्वेक्षणों के आधार पर किया है,जिनमें निर्वाचक मंडल के प्रत्‍याशियों के प्रति बने मिजाज का आंकलन करने का प्रयास किया गया था। जहांतक श्रीमती रोली तिवारी मिश्र के टिकट कटने का सवाल है,इसके पीछे पार्टी की लखनऊ मेकंचलरही अंदरूनी राजनीति एक बडा कारण मानी जा रही है। प्रकट तौर पर विधान परिषद सदस्य राम वृक्ष यादव और अरविंद सिंह द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर ऐसा निर्णय लिया बताया  जा रहा है।  नई घोषित कैंडिडेट क्षमा जैन सक्सेना आगरा की राजनीति में अपना अच्छा स्थान बनाए हुई हैं। पार्टी नेतृत्‍व के द्वारा माना जाता है वह  कि कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ कर  चलने में  ज्यादा समर्थ हैं।