आगरा: फतेहपुर सीकरी पर लगातार नज़र रखने के लिए 1.8 करोड़ रुपये की लागत के 17 उच्च तकनीक दृष्टि निगरानी कैमरे और विडियो लगाए गए हैं। जिनका परीक्षण किया जा रहा है। इन कैमरों द्वारा स्मारक पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा सकेगी। बताया जाता है कि भविष्य में ताज परिसर में भी करीब 54 उच्च तकनीक कैमरे लगाने का कार्यक्रम है।
