26 जुलाई 2016

एप्लिकेशन आधारित सेवाओं के विरोध में दिल्ली ऑटो, टैक्सी हड़ताल पर

दिल्ली के ऑटो और टैक्सी यूनियनों  एप्लिकेशन आधारित टैक्सी सेवाओं के विरोध में  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण दिल्ली के हज़ारों  यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो रिक्शा और टैक्सियों की  बीस यूनियनों की एक संयुक्त कमेटी  द्वारा इस अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया  है। कमैटी  ने दावा किया है कि राजधानी के  85,000 ऑटो और 15,000 पीली काली  टैक्सियों हड़ताल में भाग लेंगे । हड़ताल ने   कनॉट प्लेस, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड  सहित कई स्थानों पर फंसे यात्रियों के लिए परेशानियां खड़ी  करदी हैं ।