21 जुलाई 2016

आगरा के हॉकी प्रेमियों की यादें हमेशा बरक़रार रहेंगी शाहिद की प्रति

भारतीय हॉकी की जानी मानी हस्ती मोहम्मद शाहिद का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आगरा के हॉकी प्रेमियों को याद होगा जब उन्होंने 80 दशक में आयोजितध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में अपने जलवे दिखाए थे। उस समय ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट के कारण हॉकी भी क्रिकेट की तरह लोकप्रिय थी। शाहिद के गुर्दों में परेशानी होने के कारण उन्हें बनारस से गुड़गांव अस्पताल लाया गया किन्तु वह नहीं बच सके।वह 1980 में  मास्को ओलिंपिक में जीती भारतीय टीम के सदस्य थे। आगरा के हॉकी कोच संजय सिंह हर  पल ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट की याद दिलाने में नहीं चूकते हैं। जिसमें आगरा की जनता को मोहम्मद शाहिद जैसी कई प्रतिभाओं का जादू देखने की हर वर्ष प्रतीक्षा रहती थी।