उपचार और धुलाई से संगमरमर दुबारा अपने पुराने वाले रंग में आ जाती है
नई दिल्ली : संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने राज्यसभा में कहा ज्योल्डीकीरोनोमस नामक कीड़े के मल त्याग और धूल के कारण आगरा के ताजमहल के कुछ भागों का रंग गहरा हरा पड़ता जा रहा है। यह गहरा रंग स्थाई नहीं है। महेश शर्मा ने कहा कि सफाई, उपचार और धुलाई होते ही संगमरमर दुबारा अपने पुराने वाले रंग में आ जाती है। आगे उन्होंने कहा कि ताजमहल के गार्डन और महताब बाग में यमुना के किनारे काफी संख्या में पेड पौधे लगाए जा रहे हैं और संरक्षित क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा रहा है।