लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कौमी एकता दल प्रमुख अफजल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी ने अपनी पार्टी की समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा की।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इससे राज्य में सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने पार्टी में कौमी एकता दल नेताओं का स्वागत किया।
सिबगतुल्लाह अंसारी और मुख्तार अंसारी दोनों ही विधायक हैं और दोनों अफजल के भाई हैं। वे पहले 2009 लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी से अलग हो गए थे और कौमी एकता दल का गठन किया था। बताया जाता है गैंगस्टर से राजनेता बने विधायक मुख्तार अंसारी वर्तमान में सलाखों के पीछे है।
