21 जून 2016

रोम के इतिहास में पहली बार महिला मेयर

वाटिकन सिटी पर टैक्स लगाने का वादा 

( नई युवा  मेयर का नाम है विर्जेनिया राजी )
इटली की राजधानी  रोम  में  पहली बार महिला मेयर चुनी गई हैं। इस ३८ साल की  नई युवा  मेयर का नाम है विर्जेनिया राजी। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को भारी पराजय दी। विर्जेनिया देश में चल रहे फाइव स्टार मूवमेंट की ओर से कैंडिडेट थीं। सरकार से नाराज़ लोगों  को वह वोटों के लिए आसानी से पकड़ने में सफल रहीं। वाटिकन सिटी जो अब तक शहर को टैक्स नहीं देता था, उन्होंने उसपर टैक्स लगाने का वादा भी किया है। वह रोम में वकील थी और सिर्फ पांच वर्ष से राजनीति में आई हैं।