20 जून 2016

आगरा के युवा बनाना चाहते हैं स्मार्ट सिटी अपने शहर को

( चन्द्र शेखर )
आगरा। जहां सरकारों द्वारा ताजनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पहल की जा रही है वहीं स्थानिय सामजिक संगठनों ने भी शहर को साफ़ सुथरा रखने के लिए मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी अभियान शुरू किया है। इस अभियान से जुड़े लोगों ने दावा किया है कि 15 अगस्त को पूरा शहर मात्र दो घंटे में साफ़ हो जाएगा।
 इस अभियान के आयोजक सुदर्शन दुआ ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने में नागरिक जिस दिन अपनी जिम्मेदारी समझने लगेंगे उस दिन शहर में गंदगी नाम की चीज नहीं बचेगी। इस अभियान द्वारा नागरिकों को जागरूक कर शहर को साफ़ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया की अभी २८ संस्थाएं इस अभियान से जुड़ चुकी हैं जल्द ही अन्य संस्थाएं भी जुड़ेंगी। उन्होंने दावा किया कि 15 अगस्त को इस अभियान से जुडी संस्थाओं के सहयोग से मात्र दो घंटे में पूरा आगरा साफ़ किया जाएगा।
गलेम प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट की भावना सिंह ने बताया कि अपने शहर को साफ़ रखने में आम नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। इसलिए इस अभियान को चलाकर नागरिकों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं अभिषेक ने बताया कि इस अभियान से पहली बार जुड़ कर अहसास हुआ कि शहर को साफ़ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।