20 जून 2016

योग में बैचलर,मास्टर और पीएचडी पाठ्यक्रम होंगे शुरू

( स्मृति  ईरानी )
नई दिल्ली।  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री  स्मृति  ईरानी ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयो में पूर्ण रूप से विकसित योग विभाग होगें और आगामी 1 वर्ष में इसकी संख्या 20 की जाएगी।  ईरानी ने नई दिल्ली में योग पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्य प्रोफेसर एच आर नागेंद्र की अध्यक्षता में गठित दल द्वारा दी गई सिफारिशों के अनुरूप है। दल ने अपनी सिफारिश में योग विज्ञान के लिए प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम से लेकर बैचलर,मास्टर और पीएचडी सहित कई पाठ्यक्रमों का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि यूजीसी से योग विज्ञान में नैट प्रारंभ करने पर विचार करने के लिए कहा गया है।