नई दिल्ली। भारत में बुलेट ट्रेनों सिलसिला चालू हो चुका है। मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब दिल्ली से तीन और शहरों तक बुलेट ट्रेनें शुरू करने का सरकार ने निर्णय लिया है। बुलेट ट्रेन के जरिये 2 घंटा 40 मिनट में राजधानी से वाराणसी पहुंचा जा सकेगा। यही बुलेट ट्रेन लखनऊ से पास हुआ करेगी। इस रूट पर लगभग 43 हज़ार करोड़ खर्चा आने का अनुमान है। यह ट्रेन अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर से होती हुई जाया करेगी।
