लखनऊ। समाजवादी पार्टी के के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने घोषणा की कि कौमी एकता दल का सपा में विलय नहीं होगा। ये घोषणा सपा महासचिव ने संसदीय बोर्ड की बैठक के उपरांत की। उन्होंने बर्खास्त मंत्री बलराम यादव को पुन: मंत्रिपरिषद में शामिल करने की भी घोषणा की। इस घोषणा के बाद पिछले कुछ दिनों से सपा में चल रही उठापटक की समाप्ति हो गई।
