20 जून 2016

ताज इंटरनेश्‍ानल एयरपोर्ट के प्रस्ताव को मोदी सरकार क्यों छिपा रही है

आगरा। ताज इंटरनेश्‍ानल एयरपोर्ट के मामले को मोदी सरकार गम्भीरता से लेती हुई नहीं दिख रही है। आगरा डिजर्ब इट्स 'जागों आगरा जागों' मूवमेंट के कोर्डिनेटर अनिल शर्मा का आरोप  है कि उनके द्वारा मूवमेंट की ओर से सार्वजनिक रूप से पीएमओ को प्राेषित किये गये आगरा में   ग्रीन फील्‍ड एयरपार्ट  की मांग के आधिकारिक  पत्र को  नागरिक उडडयन मंत्राालय अग्रसरित नहीं किया गया। 
कांग्रेस पार्षद दल के नेता डा शिरोमणी सिह का भी आरोप  है कि दिल्ली में बैठकर आगरा को स्‍मार्ट सिटी का लालीपाप देने वाले आगरा को ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट तक देने की इच्‍छा शक्‍ति नहीं रखते।
श्री शिरोमणी ने कहा है कि आगरा की जनता की ओर से नगर निगम आगरा के द्वारा पारित किया गया प्रस्‍ताव एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया और प्रधानमंत्री दोनों को विचार करने के लिये भेजा गया था। किन्तु उन्‍हे अंग्रेजी के एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट को पढकर बहुत  आश्‍यचर्य और दुख हुआ कि ग्रीन फील्‍ड एयरपार्ट को आगरा में बनाये जाने का कोई प्रस्‍ताव एवीएशन मिनिस्ट्री और एयरपोर्ट अथार्टी को प्राप्‍त नहीं हुआ है।