बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी ने कहा कि हमारे देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमारे पास नरेंद्र मोदी की गोद में बैठने के अतरिक्त कोई दूसरा विकल्प नहीं है। दूसरी 'गोद' हम देख चुके हैं। ओमपुरी ने कहा कि भ्रष्टाचार का कोई मुद्दा सामने नहीं आया।पर भी काम करने के गति को बहुत धीमा बताया। कांग्रेस पर भी टिप्पड़ी करते हुए भी कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस देश के लिए कोई विकल्प नहीं है। किन्तु अतीत में कांग्रेस ने देश के लिए जो काम किये उससे इंकार नहीं किया जा सकता है।सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद पर पहुँचाने में पुर जोर में लगी हैं।
