28 जून 2016

इस्तम्बुल के अतातुर्क हवाई अड्डे पर आतंकी हमला , 28 लोगों की मौत

इस्तम्बुल  : तीन  आत्मघाती हमलावरों ने  इस्तम्बुल  के अतातुर्क हवाई अड्डे पर हमला किया जिसमें  लगभग  28 लोगों की मौत हो गई और करीब 60 अन्य घायल हो गए यह जानकारी  इस्तांबुल के गवर्नर और अन्य अधिकारियों ने दी ।घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया  गया है।