27 जून 2016

अरिदमन सिंह को नहीं बनाया नये विस्तार में भी मंत्री

शिवपाल यादव गायब रहे शपथ ग्रहण समारोह से


आगरा: समाजवदी पार्टी की राजनीति में आंतरिक उबाल की स्‍थिति बरकरार है।नये मंत्रिमंडल विस्‍तार में
(फ्रेंडली इनफाइटिंग: बसखामोशी से देखते रहो 'श्रातीजे' को)

कयासों के अनुसार जहां बर्खास्‍त कैबीनेट मंत्री बलराम सिह यादव को तो स्‍थान मिल गया किन्‍तु आगरा के बाह विधान सभाई क्षेत्र के विधायक राजा अरिदमन सिह को मंत्रिमंडल में स्‍थान नहीं मिला जब कि उनकी भी मंत्रिमंडल में वापसी सुनिश्‍चित मानी जा रही थी। उन्‍हों ने ही सपा का आगरा जनपद में 2012 में पार्टी प्रत्‍याशी के रूप में विधान सभा चुनाव जीत कर पहलीबार खाता खोला था।

(राजा अरिदमन सिह:इंतजार कभी
लम्‍बा भी हो सकता है)

यह विस्‍तार पार्टी की ओर से 2017 में होने वाले चुनाव को दृष्‍टिगत किया बताया जा रहा है, इस लिये इस विस्‍तार में मंत्रिमंडल में शामिल होना या बाहर ही रह जाना अपने आप में राजनीतिज्ञ दृष्‍टि से खास महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।
पिछले फेर बदल में पार्टी के कई अन्‍य मंत्रियों के साथ बर्खास्‍त किये जाने के बावजूद भी वह पार्टी में ही बने रहे और जब भी मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव आगरा आये उनके साथ मंच स्‍थभी रहे । हालांकि उनकी बर्खास्‍तगी की वजह भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं  से निकटता को...
मुख्‍य वजह मानाजा रहा था।नये विस्‍तार के बाद अब उनके पुन: मंत्रियमंडल में शामिल होने की संभावना पूरी तरह से समाप्‍त हो गई है।
उधर जनपद की राजनीति में बसपा से स्‍वमी प्रसाद मौर्य के अलग हो जाने के बाद से कुशवाह समाज के कई बडे असरदार पाला बदल की राजनीति में सपा का दामन थामनें की तैयारी में हैं।जिसके लिये सपा के कुछ जमे हुए नेताओं को पद त्‍याग करने पड सकते हैं। इससे भी सपा की राजनीति में आंतरिक असर पडेगा। जिन नेताओं का  संगठन के पदों से हटाया जाना अनुमानित है उनमें कई, बडे नताओं की सरपरस्‍ती प्राप्‍त भी हैं। उल्‍लेखनीय है कि राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंत्रणा से  नियुक्त किए गए  दो नए मंत्रियों एवं दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को आज यहां राजभवन में पद एवं गोपनीयताकी शपथ दिलाई है।

राज्‍यपाल रामनाइक ने बलराम यादव एवं नारद राय को मंत्री तथा  रविदास मेहरोत्रा एवं शारदा प्रताप शुक्ला को राज्य मंत्री (स्वतत्र प्रभार) की सोमवार को शपथ दिलाई है। इस मौके पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य , पूर्व रक्षा मंत्री एव सांसद  मुलायम सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।