आगरा: अंकुर इंटर कालेज ट्रान्स
यमुना कालोनी फेस-2, में “ उत्तर प्रदेश में पूर्ण
शराब बन्दी लागू
होनी चाहिए “ विषय पर एक वैचारिक संगोष्ठी
का आयोजन किया गया है साथ ही शराबबंदी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया
गया | संगोष्ठी में अंकुर इंटर कॉलेज व महेन्द्र सिंह कन्या
इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं , शिक्षकों , अभिवावकों सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया |
![]() |
(शराब कर रही है बर्बाद:चिम्मनलाल) |
संगोष्ठी में स्वतन्त्रता
सेनानी चिम्मन लाल जैन ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शराब को आधुनिक समाज
की बहुत बड़ी समस्या बताया | उन्होने कहा देश कि
आजादी के बाद देश में शराब की समस्या से समाज को मुक्ति दिलाने के लिए दूसरी आजादी
की लड़ाई लड़ी जा रही है | पहले गांवों में एक दो व्यक्ति ही
शराब पीते थे जिन्हें समाज में बहुत ही हेय दृष्टि से देखा जाता था परंतु आज यह
बीमारी घर घर तक पहुँच रही है इससे समाज में अपराध बड़ रहे हैं | अविलंब पूरे प्रदेश में शराब बंदी लागू की जानी चाहिए |
उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक
शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ0 विजेन्द्र सिंह नरवार ने संबोधित करते हुए
कहा कि शराब की आदत का सर्वाधिक उत्पीड़न परिवार की महिलाओं को सहन करना पड़ता है इसलिए
महिलाओं - छात्राओं को विशेष रूप से आगे आना चाहिए और आगामी विधान सभा चुनाव में
अपना जन प्रतिनिधि चुनते समय उस राजनैतिक पार्टी व प्रत्याशी पर विचार करना चाहिए
जो शराब बंदी का संकल्प ले | वरिष्ठ पत्रकार
भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार में शराब बंदी शराब के विरुद्ध महिलाओं द्धारा
चलाये गए जोरदार आंदोलन का ही परिणाम है | यहाँ भी इस आंदोलन
को इतना मजबूत किया जाना चाहिए कि आगामी विधान सभा चुनाव में विभिन्न राजनैतिक
पार्टियां इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करके ही चुनाव लड़ें |
शिक्षक नेता शैलेन्द्र
नरवार ने शराब को सबसे बड़ा अभिशाप बताते हुए कहा शराब ने परिवारों को बर्बाद कर दिया है | शराब से सबसे अधिक प्रभावित निम्न वर्ग हो रहा है इससे बड़ी विडम्बना क्या
हो सकती है कि जिस पैसे को परिवार की
शिक्षा , अच्छे खान-पान , रहन
सहन व पारिवारिक प्रगति पर खर्च किया जाना चाहिए उसे शराब पर खर्च किया जा रहा है |
शिक्षिका अर्चना चौहान ने
शराब को परिवारों की शांति भंग होने व आपसी तनाव का प्रमुख कारण बताया |
छात्र छात्राओं ने एक स्वर
में पूरे प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की बात कही | कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 विजेन्द्र सिंह नरवार ने की व संचालन आर एन
शर्मा ने किया व धन्यवाद महेन्द्र सिंह सिकरवार ने किया |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चिम्मन लाल जैन , डॉ0 विजेन्द्र
सिंह नरवार , डॉ0 भानु प्रताप सिंह ,
शैलेन्द्र नरवार , महेन्द्र सिंह सिकरवार , अर्चना चौहान , ठा0 जसवीर सिंह ,श्री कुमार शुक्ला ,रेखा सिंह , आमिर दीवाना , निशा तोमर ,
इन्दु पांडे , किरण कुलश्रेष्ठ , लाखन
सिंह , राजन सिंह , पुष्पेंद्र सिंह , साबिर अब्बास , जितेन्द्र सिंसोदिया , मनोज खंडेलवाल , प्रकाश बघेल , राज कुमार धाकरे , केपी सिंह आदि शामिल रहे |