17 अप्रैल 2016

पद्मश्री डॉ प्रवीण चंद्रा का ताज सिटी में हुआ नागरिक अभिनंदन

--तमाम असमर्थों को भी संभव हुआ उनके कारण हार्ट आप्रेशन:अशोक जैन सी ए
(प्रख्‍यात हृदय रोग चिकित्‍सक डा प्रवीण चन्‍द्र का आगरा विकासमंच और
 चैम्‍बर एंड कामस्रर्स त्‍वावधान में  में नागरिक अभिनन्‍दन किया गया)
आगरा: नेशलनलचैम्‍बर आफ कामर्स एंड दंडस्‍ट्रीज के संयुक्‍त तत्‍वावधान में प्रख्‍यात कार्डियक चिकित्सक पदमश्री डॉ प्रवीण चंद्रा का संजय प्‍लेस स्‍थित होटल पी एल लार्डस में रविवार को नागरिक अभिनन्दन किया गया गया। इस अवसर पर बोलते हुए केन्‍द्रीय मानव संसाधन राज्‍य मंत्री राम शंकर कठैरिया ने कहा कि एक चिकित्‍सक के रूप में डा चन्‍द्रा की उपलब्‍धियां निश्‍चत रूप से बहुत महत्‍वपर्ण
और उनकी पेशागत निपुणता की परिचायक है, किन्‍तु जनमानस से उनकी निकटता एक एसी अपलब्‍धता एक ऐसी विशिष्‍टता है, जो कि कम को ही जीवन में मिलपाती है।
श्री कठैरिया ने कहा कि आगरा उनका अपना संसदीय क्षेत्र और कर्मभूमि है, इस लिये यहां के नागरिकों के द्वारा किये गये इस कार्यक्रम का हिस्‍सा बनना मेरे लिये भी एक उपलब्‍धि है।उन्‍होंने उम्‍मीद जतायी कि यह सम्‍मान कार्यक्रम उन तमाम लोगों को भी जनता के निकट लाने के लिये प्रेरित करेगा जो कि विभिन्‍न क्षेत्रों में अपनी दक्षता के अधार पर नाम रोशन कर रहे हैं। आगरा विकास मंच के अध्‍यक्ष श्री अशोक जैन सी ए ने कहा कि मंच ने अपने सीमित संसाधनों को दृष्‍टिगत ही इलाज करवाने में आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के इलाज करवाने के लिये प्रयास शुरू किये थे।किन्‍तु डा चन्‍द्रा की सहृदयता से आशा से कही अधिक लोगों के हृदय रोगों का उपचार खासकर आप्रेशन करवाया जाना संभव हो सका।श्री जैन ने कहा कि हृदय रोगों का निदान खासकर आप्रेशन आम आदमी के लिये ही नहीं सभी के लिये काफी मंहगा है,दन्‍होंने उम्‍मीद जतायी कि आने वाले वक्‍त में मंच अपने मिशन में और भी प्रभावी साबित होगा। इस अवसर पर डा डा चन्‍द्र के प्रति आगरा की जनता की ओर से सहृदयता दर्शाने वालों में चैमबर आफ इंडस्‍ट्रीज एंड कामर्स के अध्‍यक्ष अशोक गोयल, डा आर एस पारीक, डा उम सी गुप्‍ता, सुदर्शन दुआ,डा सुनील शर्मा, के के पालीवाल, अतुल गुप्‍ता,मनीष गुप्‍ता,सुनील सिघल, सुशील जैन सी ए,,अतुल बंसल,डा बैनीमाधव गोयल, संदेश जैन, राजकुमार जैन, डाज्ञान प्रकाश ,  सतीश चन्‍द्र गुप्‍ता विभव, डा रमेश धमीजा, डा वी के अग्रवाल, पूरन डाबर, वाई के गुप्‍ता, के सी जैन, दयाल सरन ,फरसैया एडवोकेट आदि शामिल  थे।  

पूर्व में आयोजित एक अन्‍य कार्यक्रम में  लीड आगरा और रेनबो हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से पदमश्री डॉ प्रवीण चंद्रा का नागरिक अभिनन्दन किया।जिसमें मानव संसाधन मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया,उ प्र  सरकार के मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार विपुल पुरोहित,डॉ आर.सी मिश्रा,डॉ अनूप खरे,डॉ आर.एन मल्होत्रा,डॉ संदीप अग्रवाल,डॉ राजीव लोचन,सुरेश चंद गर्ग,वंदना सिंह,पार्षद हेमंत प्रजापति ने सम्मानित किया।लीड आगरा के महामंत्री पूर्व पार्षद सुनील जैन,डॉ अमित अग्रवाल,राकेश आहूजा,सृष्टी दुबे,ऋतुराज दुबे आदि ने अभिनन्दन किया।कार्यक्रम का संचालन पार्षद सुनील जैन के द्वारा किया गया।