7 अप्रैल 2016

विलियम और केट ताजमहल की 'डायना बेंच' पर बैठकर तस्वीर लेने के उत्सुक

आगरा। एक वह भी  समय था जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने  ताजमहल के कीमती  पत्थरों और  रत्नों को नीलम करने की योजना बनाई थी। किन्तु  आज  प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट द्वारा  16 अप्रैल इस विश्व आश्चर्य का दौरा करने की उम्मीद है। विलियम और  केट अपनी तस्वीर उसी  बेंच पर बैठकर  खींचना चाहते हैं जिसपर  23 साल पूर्व उनकी मां राजकुमारी डायना ने बैठकर खींची थी। ताजमहल में इसे लोग  'डायना बेंच' कहकर पुकारते हैं।