इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल ने विश्व प्रसिद्ध सितार वादक स्व. पंडित रविशंकर को उनके 96 वें जन्म दिवस पर एक विशेष डूडल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।
गूगल के डूडल में एक सितार बना है। भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर पंहुचाने का श्रेय रवि शंकर के सितार को जाता है। 2013 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित पांच ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले वह एकमात्र भारतीय संगीतकार हैं ।
उनका बीटल्स ग्रुप के जॉर्ज हैरिसन के साथ संगीत छेत्र में करीबी का रिश्ता रहा है। रवि शंकर का 92 साल की उम्र में 11 दिसंबर 2012 को निधन हुआ था।उनकी बेटियों अनुष्का शंकर और नोरा जोन्स अपने आप में दुनिआ की प्रसिद्ध संगीतकार हैं।
