8 अप्रैल 2016

वानखेड़े स्टेडियम में पिचों के लिए पीने का पानी नहीं दूंगा - फड़नवीस

मुंबई : आईपीएल के लिए पिचों के लिए बड़ी मात्रा में पानी के उपयोग की  आलोचना का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस  ने कहा  राज्य क्रिकेट के मैदान  के लिए पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि भले ही आईपीएल महाराष्ट्र से  स्थानांतरित कर दी जाए। इससे मुझे बिलकुल बुरा नहीं लगेगा। बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल क्रिकेट के पहले मैच  पर स्टे देने से  मना कर दिया