8 अप्रैल 2016

सीसीटीवी सुरक्षा वाली पहली भारतीय ट्रेन शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस

रेल यात्रा के दौरान अपराधों  को कम करने और खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल में निगरानी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके शुरुआत शान ए पंजाब एक्सप्रेस से की गई हैं।  ट्रेन के सभी 21 कोचों निगरानी कैमरे लगा दिए हैं।   कैमरों से लैस  पहली शान ए पंजाब ट्रेन  रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली से रवाना की ।चार से छह कैमरे हर  कोच में लगाए गए हैं। जिससे कोच के  पूरे क्षेत्र को कवर किया जा सकता है।महिला कोच के  लाइव वीडियो स्ट्रीम के लिए  एक एलसीडी  मॉनिटर भी लगाया गया हैं।  रेल मंत्री ने  महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए  शान-ए-पंजाब में   निगरानी कैमरे लगाने की घोषणा पहले की थी।