19 अप्रैल 2016

अमेरिका दूतावास ने नहीं दिया वीसा मशहूर शायर राहत इंदौरी को


इंदौर। भारत  के  मशहूर शायर डॉ.राहत इंदौरी को अमेरिका दूतावास ने वीसा देने से इंकार कर दिया। टेक्सास शहर में 12 मई को  आयोजित  समारोह में उनका  सम्मान किया जाना है। अमरीकी  दूतावास ने किन्हीं कारणों वश उनकी वीसा अर्ज़ी को अस्वीकार कर दिया।राहत इंदौरी ने बताया कि पिछले 10 सालों में वह  अमेरिका की 11 यात्राएं  कर चुके हैं  और इस दौरान उन्होंने  100 से ज्यादा मुशायरों में हिस्सा लिया था । इससे पूर्व  अमेरिका में प्रवास के दौरान किसी बात का उलंघन भी नहीं किया । अमरीकी वीसा अधिकारीयों उनकी अर्ज़ी खाजिर करते हुए कहा कि यात्रा खत्म होने के बाद तय अवधि में  भारत न लौटने की उनपर शंका है।