14 अप्रैल 2016

रामदेव देश के सबसे बड़े पूंजीपति और व्यापारी - लालू

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने हाई फाई साधु संतों की सम्पति की जाँच की मांग की। बाबा रामदेव के  नाम की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वह  देश के सबसे बड़े  पूंजीपति और व्यापारी हैं।  रामदेव पहले मुलायम सिंह यादव की प्रशंसा करते थे लेकिन अब उनका प्रेम  नरेंद्र मोदी की ओर ज्यादा बढ़ गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे। लालू प्रसाद  ने आरएसएस और भाजपा को  दलित एवं पिछड़ा विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि आरएसएस  के लोगों ने ही कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति तोड़ी थी । दूसरी तरफ लोग अंबेडकर और कर्पूरी जी की जयंती मनाने में लगे हैं।