14 अप्रैल 2016

नंबर एक ज्योतिष वेबसाइट का रैंक मिला आगरा के दो भाइयों को

( पुनीत  पांडे )
आगरा के  ज्योतिष परिवार के दो  भाइयों ने ज्योतिष को ऑनलाइन पर लाकर अपनी  वेबसाइट की लोकप्रियता को   विश्व में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। इन भाईओं के नाम हैं पुनीत और प्रतीक पांडे। बताया जाता है एस्ट्रोसेज.कॉम और होरोस्कोप.कॉम  को  अब तक दुनिया के  छह करोड़ लोग  देख चुके हैं। ज्योतिष  वेबसाइट के मोबाइल एप्लिकेशन, एस्ट्रोसेज कुंडली के   50 लाख से अधिक बार डाउनलोड  दुनिया के कोने कोने से किये जा चुके हैं। इंटरनेट वेबसाइट  कम्पनी एलेक्सा द्वारा 6146 वे स्थान पर रख गया है इस वेबसाइट को। इस वेबसाइट को  विश्व स्तर पर नंबर एक ज्योतिष साइट भी  माना गया है।