16 अप्रैल 2016

विलियम और केट ने ताज पाया अद्वितीय


ताज सिटी । प्रिंस विलियम की पत्नी केट ने आज   ताज देखकर कहा  " ताज बहुत ही रोमांटिक है "जबकि प्रिंस विलियम ने कहा "यह एक खूबसूरत जगह है।" इन दोनों ने प्रसिद्ध डायना सीट पर बैठ कर तस्वीर भी खिंचवाईं। नगर निगम आगरा के  सफाई कर्मचारियों द्वारा ताज और इसके इर्द गिर्द  की गई  सफाई प्रशंसनीय है।                                    
शाही परिवार के सदस्‍यों का आगरा आकर ताजमहल देखने का सिलसिला काफी पुराना है,कितने काऊंट और काऊंटेस अबतक आगरा आये होंगे इसका हिसाब भी इंडिया आफिस लाइबेरी में मौजूद है किन्‍तु राजाऔररानी के रूप में किंग जर्ज फिफ्थ और उनकी पत्‍नी क्‍विन मेरी आगरा आयेथे और तीन दिन तक यहां रहे थे। आजाद भारत में क्‍विन एलीजा बेथ  और उनके पति एडिनबर्ग का ड्यूक फिलिप माउंटबेटेन ने  1961 मेंं पहले शाही दंपती केरूपमें भारत का भ्रमण किया।इसके बाद प्रिसेज डायना का आगरा भ्रमण सबसे अधिक चर्चित रहा हालांकि प्रिंस चार्ल्‍स दो बार भारत आये थे ।

पूर्व्र केशाही दौरों से  यह दौरा कुछ अलग था।जहांपहले केदौरों के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था  का एक लक्ष्‍य मेहमानों को अनचाहे मेजवानों और प्रशंसकों की भीड से बचायेरख  असुविधा नहोनेदेना भीरहताथा,जबकिअब केवल सुरक्षा ही ध्‍ये रहा था।