गुडगांव का नया नाम होगा गुरुग्राम। गुडगांव को नया नाम देने का निर्णय स्थानीय लोगों द्वारा काफी लम्बे अर्से से की जा रही मांग के आधार पर किया गया है। बतया जाता है कि गुडगांव का नाम कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया है। किंवदंती अनुसार यह गांव उनके छात्रों पांडवों ने उन्हें गुरु दक्षिणा में भेंट किया था इसी कारण इसका नाम गुरुग्राम पडा। जिसका नाम बाद में बदलकर गुडगांव हो गया।
