12 अप्रैल 2016

दुनिया में सबसे ज्यादा बाघों वाला देश भारत

भारत में इस समय कुल  2226 बाघ हैं 

बाघों की संख्या दुनिया में 3890 पहुँच गई है। 2010 में  बाघों की संख्या संख्या 3200 थी। दुनिया में सबसे ज्यादा बाघों वाला देश भारत है। भारत में इस समय कुल  2226 बाघ हैं। गलोबल वाईल्ड टाईगर्स की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार भारत के अतरिक्त  रूस में 433, इंडोनेशिया में 371, मलेशिया में 250, नेपाल में 198, थाईलैंड में 189, बांग्लादेश में 106, भूटान में 103, चीन में 7, वियतनाम में 5 और लाओस में 2 बाघ हैं। भारत के विभिन्य प्रदेशों के आंकड़ों अनुसार  कर्नाटक में  406, उत्तराखण्ड में 340, मध्यप्रदेश में 308, तमिलनाडु में 229, महाराष्ट्र में 190, असम में 167, केरला में 136 और उत्तर प्रदेश में 117 बाघ हैं।