28 अप्रैल 2016

प्रियंका चोपड़ा भी ओबामा के डिनर में

बॉलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा को राष्ट्रपति  ओबामा और अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में भाग लेने के  लिए आमंत्रित किया गया है। व्हाइट हाउस के इस विशेष डिनर  में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स समेत हॉलीवुड के महान कलाकार भाग   लेंगें। इसकी चर्चा  प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर में की।