4 अप्रैल 2016

ऐश्वर्य राय ने पनामा की मोज्जाक फोंसेका के लीक हुए पेपर्स को झूठा बताया

ऐश्वर्य राय ने मोज्जाक फोंसेका के लीक हुए पेपर्स को गलत बताते हुए इंकार किया कि उन्होंने और उनके ससुर अमिताभ बच्चन ने  कालेधन को छुपाने के लिए मोज्जाक फोंसेका की मदद ली।पनामा की  मोज्जाक फोंसेका के लीक हुए पेपर्स में अमिताभ बच्चन, उनकी पुत्रवधु ऐश्वर्य राय बच्चन, डीएलएफ के मालिक और उनके परिवार के नौ सदस्य, अपोलो टायर्स और इंडियाबुल के प्रमोटर गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी, पश्चिम बंगाल के दो नेता शिशिर बजोरिया और लोकसत्ता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनुराग केजरीवाल, मुम्बई का पूर्व डॉन इकबाल मिर्ची आदि के नाम इस लिस्ट में बताये जाते  हैं।