कारोबार के आखिरी घंटे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में तेजी लौटी और सेंसेक्स (Sensex) 130.01 अंक (0.51%) की बढ़त के साथ 25,399.65 पर समाप्त हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,424.15 अंक का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,223.49 अंक तक गिरा। एनएसई का निफ्टी 50 भी 45.75 अंक (0.59%) की तेजी के साथ 7,758.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,764.45 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,704.40 रहा। आज के कारोबार में टेलीकॉम,टेक्नोलॉजी और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में मजबूती आयी। उधर यूरोपीय बाजार से मिले अच्छे संकेत से बाजार को सहारा मिला। इंडिया वीआईएक्ससूचकांक 0.99% चढ़ कर 17.4500 पर बंद हुआ।
