28 अप्रैल 2016

पासपोर्ट निरस्तगी को चुनौती दे सकते हैं माल्या

भारत के  विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित  ब्रिटिश हाई कमीशन से  उद्योगपति  विजय माल्या को वापस भारत भेजने का आग्रह किया है। विजय माल्या का पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा रद्द किया जा चूका है। उनके  खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी है। उनके ऊपर  किंगफिशर एयरलाइंस पर 9400 करोड रुपये से अधिक के बैंक ऋण न चुकाने का  आरोप है। उधर  माल्या अपने  पासपोर्ट निरस्तगी को चुनौती दे सकते हैं विदेश मंत्रालय को।