विश्व प्रसिद्ध स्वीडन की आधुनिक फर्नीचर कंपनी IKEA भारत में अपना पहला स्टोर 2017 में में खोलने जा रही है। पहले स्टोर का उद्घाटन होगा हैदराबाद में। यह स्टोर 4 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा। इसके उपरांत IKEA दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में अपने स्टोर खोलेगी। इन शहरों में स्टोर खोलने के लिए IKEA जगह ढूंढ रही है। 2025 तक भारत के नौ शहरों में 25 स्टोर्स खोलने का कम्पनी का प्रोजेक्ट है। स्वीडन की कंपनी ने 2013 में 10,500 करोड़ रुपये के FDI प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी हासिल की थी।
