5 मार्च 2016

खुले में टॉयलेट करने वालों की आदत छुड़ा रहे हैं छत्तीसगढ़ में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' के  अंतर्गत जगह जगह अभियान जारी  हैं। इसी के तहत छत्तीसगढ़ के छोटे से गॉव ने एक अनूठा कदम उठाया है।  खुले में  शौच की भारत में पुरानी परम्परा है। यह बात सत्य है कि भारत के देहातों में सार्वजानिक टॉयलेट्स का आभाव है। किन्तु  बहुत से लोग टॉयलेट्स होते हुए भी पुरानी परम्परा अनुसार खुले में जाना पसंद करते हैं। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के लगभग 2200 की आबादी वाले मुसुरपुट्टा गांव में इस सामाजिक कुरीति से छुटकारा दिलाने के लिए यहाँ के लोगों ने एक  नया तरीका निकाला है। इस पुरानी  प्रथा से लड़ने के लिए गॉवों के लोगों ने एक निगरानी
समिति बनाई है। खुले में शौच करता हुआ कोई  दिखाई देता  है तो निगरानी समिति के लोग लगातार  सीटी बजाकर अपना सन्देश देते हैं । अपमान से बचने के लिए लोग टॉयलेट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है ।