गांधी और उनके चर्खे पर आसक्त हैं आस्ट्रेलियन
धावक
![]() |
| (ताज सिटी के आने वाले आस्ट्रेलियन महमान पैट को खास लगाव है गांधी ओर उनके चर्खे से ) |
आगरा, आस्ट्रेलियन
लॉग डिस्टेंन्स रनर पैट फारमर 9मार्च कोआगरा पहुचेंगे,वह 26 जनवरी 2016 से शुरू हुई कन्याकुमारी स कश्मीर तक की दौड ‘स्प्रिट आफ इंडिया रन-2016’ में प्रतिभाग कर रहे
हैं।वह आगरा-जयपुर हाई वे एन एच 14 से यू पी में अपराह्न 2 बजे प्रवेश करेंगे ,सीमा पर उनका स्वगत किया जायेगा तथा रात्रि विश्राम की व्यवस्था उ प्र
टूरिजम विभाग के गुलिस्ता टूरिस्ट काम्पलैक्स में की गयी है।
रीजनल टूरिस्ट आुीसर दिनेश कुमार के अनुसार जिला अधिकारी श्री पंकज कुमार
ने आस्ट्रेलियन धावक मेहमानके आगमन और स्वागत आदि के लिये जिम्मेदारियां तय की तथा
नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे भी इस मेहमान के साथ एक जुटता और सहृदयतासे पेश आकर
आगरा की पर्यटन क्षेत्र में बनी विशिष्ट पहचान को बल प्रदान करेंगे।
सिडनी से सांसद रह चुके पैट :
उल्लेखनीय है कि पैट फारमर के नाम से विख्यात
आस्ट्रेलिया के पूर्व राजनीतिज्ञ पैट्रिक फ्रांसिस डैनियल ‘पैट’ फारमर आस्ट्रेलिया की संसद (आस्ट्रलियन हाऊस आफ
रिप्रेजेटेटिव ) के सदस्य रह चुके हैं ,उन्हों ने न्यूसाऊथ वैल्स प्रांत में स्थित साऊथ –वैस्ट
सिडनी की संसदीय सीट का 2001 से 2011 के बीच प्रतिनिधित्व किया था। अल्ट्रा मैराथन
का विश्व रिकार्ड उनके नाम वर्ष 2012 में उस समय लिख गया जब कि उन्हों ने अप्रैल
2011से जनवरी 2012 के बीच उत्तर धुव से दक्षिण ध्रुव के बीच कामयाबीके साथ दूरी तय
कर रैडक्रास इंटरनेश्नल के लिये एक लाख आस्ट्रेलियन डालर एकत्र किये थे। भारत आने
से कही पूर्व ही वह महात्मा गांधीके दर्शन से बेहद प्रभावित थे, साबरमतीआश्रममें तो उहोने चर्खे से सूत कातने का अपना संजोया हुआ पुराना सपना
भी पूरा किया।
मैराथन से लम्बी होती है अट्रा मैराथन :
अल्ट्रा मैराथन के नाम से दुनियां में पहचान वाले
इस रेस ईवेंट में मैराथ के लिये निर्धारित 42.195 कि मी से अधिक की दूरी रेसर को तय
करनी होती है। सामान्य रूप से यह 50 या 100 मील की होतीहै किन्तु बहुदिवसीय ईवेंट
होने पर यह 1000मील या 1600 कि मी की भी होती है।इटरनेशनल एसोसियेशन एथेलिटिक फेडरेशन
(आई ए ए एु) इसके मानक और समन्वय को निर्धारित करने वाली न्यामक संस्था है।
