17 मार्च 2016

जब मानव बने दानव, मासूम 'शक्तिमान' पर ऐसा प्रहार क्यों

देहरादून :जहाँ एक ओर लोग एनिमल प्रोटेक्शन के लिए लड़ाई कर रहे हैं वहीँ दूसरी ओर हमारे नेता इनोसेंट  जानवर पर प्रहार करें, यह बड़ा शर्मनाक और निंदनीय है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान  पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' पर बीजेपी विधायक गणेश जोशी द्वारा जो प्रहार किया गया वह दर्द्नायक है और जो भाजपा की इमेज को ख़राब करता है। भाजपा विधायक गणेश जोशी को पुलिस द्वारा  गिरफ्तार कर लिया गया  है। आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी में 'शक्तिमान' के  पैर को काटना पड़ा। बताया जाता है कि कानून में इस तरह की घटना पर सिर्फ 50 रुपये जुर्माना है।