18 मार्च 2016

आरएसएस प्रमुख भागवत के आपत्तिजनक फोटो ने भेजा दो युवाओं को जेल

आरएसएस  प्रमुख मोहन भागवत का संघ की नई ड्रेस से सम्बंधित  आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में डालने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में गिरफ्तार  किया है।  भागवत के इस  फोटो के बाद आरएसएस और भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं  विरोध दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस  में रिपोर्ट दर्ज़ कराइ। इन दो युवकों का कहना है कि उन्हें  भागवत का कथित फोटो सोशल मीडिया पर  और किसी  ने डाला  था और उन्होंने उसे सिर्फ  आगे फॉरवर्ड किया है। बताया जाता है  दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।