22 मार्च 2016

ब्रसेल्स हमले में किसी भी भारतीय के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं - सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बताया कि ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले में अब तक किसी भी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, श्रीमती स्वराज ने कहा कि जेट एयरवेज के चालक दल की एक भारतीय महिला सदस्य घायल हो गई। वह हॉस्पिटल में है औरब्रसेल्स में भारतीय राजदूत उसके  साथ संपर्क में है।स्वराज ने कहा कि उसे ब्रसेल्स में भारतीय  दूतावास सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगा।