भारतीय रेल के सफाई अभियान ‘स्वच्छ रेल, ‘स्वच्छ भारत’ को आगे बढ़ाने के क्रम में रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज ‘क्लीन माई कोच’ सेवा की शुरूआत की। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि चूंकि रेल देश के प्रत्येक नागरिक से जुड़ी हुई है इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि रेल अपने परिसरों में साफ वातावरण कायम रखे। इसके क्रम में गैर वातानुकूलित डिब्बों में भी डस्टबीन रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि रेल सीमाओं में बंधकर नहीं चलती इसलिए रेलवे परिसरों के आसपास सफाई रखना रेल प्रशासन और देश के नागरिकों की बराबर की...
जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि भारत का भ्रमण करने के लिए जो विदेशी पर्यटक यहां आते हैं वे भारतीय रेलों के बारे में शानदार स्मृतियों के साथ वापस लौटें। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे डिजटलीकरण और स्वछता और यात्री सुविधा, कोच डिजाइन यांत्रिकलॉन्ड्री, गाड़ी के भीतर प्रदान की जाने वाली सेवाओं, सोशल मीडिया इत्यादि क्षेत्रों में प्रगति कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यात्रियों को और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि उनका यात्रा अनुभव बेहतर हो सके। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारतीय रेल विश्व मानको के अनुरूप काम करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। 