11 मार्च 2016

सुषमा ने अलर्ट किया विदेशों में रहने वाले भारतियों को

प्रवासी भारतियों को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सलाह  दी है कि वे भारतीय विदेश मंत्रालय से संबद्ध बताने वाले फ़र्ज़ी फ़ोन कॉल्स से  सावधान रहे। ऐसी सूचना सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में दी। उन्होंने बताया एक भारतीय नागरिक को सिंगापुर के नंबर से फोन आया था, जिसमें उसे  शहर से निर्वासित किए जाने की धमकी दी गई थी। आगे उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीयों से कहा कि वे तत्काल इस प्रकार के फोनों की सूचना स्थानीय पुलिस को दें।