12 मार्च 2016

नकाब लगाकर घूम रहे हैं अमिताभ बच्चन आम लोगों की तरह

भीड़भाड़ से भरी खचाखच  दिल्ली में मुझे लोग नहीं पहचान सके

नई दिल्ली। मुश्किल हो जाता है मशहूर लोगों को आम आदमियों की तरह जीना। बॉलीवुड के सुपर स्टार   अमिताभ बच्चन को दिल्ली की सड़कों पर शांति से घूमने के लिए मुंह पर नकाब लगाकर आधा चेहरा ढके हुए  हैं। उन्होंने कहा यही जिंदगी में समानता कहलाती है। वह इन दिनों शूजित सरकार की एक फिल्म के लिए राजधानी में आये हुए हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में कहा कि इस  नकाब का जादू  है कि भीड़भाड़ से भरी खचाखच  दिल्ली में मुझे लोग नहीं पहचान सके और ना  आंख उठाकर देख सके  ।