12 मार्च 2016

वित्त मंत्री जेटली की मानहानि मामले में केज़रीवाल को मिला समन


नई दिल्ली।  वित्त मंत्री अरुण जेटली का आरोप है कि आप नेताओं ने डीडीसीए विवाद को लेकर उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपमान जनक बयान दिए।  जिसक विरोध में  दिल्ली के  पटियाला हाउस कोर्ट में जेटली  ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पांच अन्य लोगों के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि का दावा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री  के अलावा कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वित्त मंत्री जेटली ने यह केस  पिछले साल 21 दिसंबर को दर्ज कराया था। इस मामले में उन्होंने  अदालत में बयान भी दर्ज कराया था।