13 मार्च 2016

आरएसएस आकर्षित करेगी युवाओं को भूरे रंग की फुल पैंट से

आरएसएस ने  90 साल के इतिहास में अपनी यूनिफार्म को बदलने की घोषणा की है। खाकी हाफ पैंट ड्रेस का बड़े वर्ग  के नौजवानों में कम आकर्षण था। अब स्वॅम सेवक  भूरे रंग की फुल पैंट पहनेंगे। बताया जाता है उत्तरी भारत के मौसम  का भी ड्रेस बदलने में  एक कारण हो सकता है। ड्रेस बदलने का निर्णय राजस्थान के नागौर जिले में आयोजित आरएसएस  की एक महत्वपूर्ण मीटिंग में लिया गया। नई यूनिफॉर्म की घोषणा  भैयाजी जोशी द्वारा की गई। बताया जाता है कि भूरे रंग की फुल पैंट के चयन में आम राय बनाने में काफी समय लगा।