8 मार्च 2016

मुसलमान तालीम हांसिल कर आगे बढें: हाफिज उस्मान

डा सैयद इख्‍तियार जाफरी द्वारा लिखित कारवाने जाफरी(उर्दू) कुरान मजीद :क्‍या,क्‍यो,किसके लिये पुस्‍तकों का  विमोचन 


(सूर सदनआगरा में वितरित किये गये पुरुस्‍कार)

आगरा,6 मार्च इस्‍लामिक नॉलेज कम्‍पटीशन 2016 का जलसा आओ कामयाबी की तरफ कामयाबी के साथ संपन्‍न हुआ। प्रदेश के राज्‍य सूचना आयुक्‍त  हाफिज मुहम्‍मद उस्‍मान ने मुख्‍यातिथि के रूप में कार्यक्रम को समबोधित करते हुए कहा कि मुसलमान जागरूक हो चुके...
है ओर वह तालीम के जरिये आगे बढना चाहते हैं।हमारे दानिश्‍वरों की यह जिम्‍मेदारी है कि वे कौम के बच्‍चों की रहनुमाई करें। उन्‍हों ने कहा कि सिविल सर्वेसिज, मैडीकल, इंजीनियरिंग आदि की
प्रोफेशनल एजूकेशन में मुस्‍लिम नौजवानों की भागीदारी बढे।इसके लिये जरूरी हो तो शिक्षा और सूचना के अधिकार जैसे कानूनों का फायदा उठाना चाहिये।

इस अवसर पर अतिथियों ने डा सैयद इख्‍तियार जाफरी द्वारा लिखित कारवाने जाफरी(उर्दू) तथा  कुरानमजीद : क्‍या ,क्‍यो , किसके लिये पुस्‍तकों का भी विमोचन किया गया। सैकेट्री उजागर आलम ने बताया कि इस वर्ष इस्‍लामिकनालैज कम्‍पटीशन 19 जनवरी 2016 को हॉलमेन स्‍कूल में  हुआ था जिसमें 800 छात्र छात्राओं को पुरुस्‍कार एवं सभी बच्‍चों को सर्टिफिकेट दिये गये।शत प्रतिशत अंक प्राप्‍त करने वाली ग्रुप की छात्रा फायजा शीमुद्दीन तथा ग्रप बी में सबसे ज्‍यादा अंक प्राप्‍त करने वाले फैयाज यूनुस खां तथा उमर इकबाल को दस –दस हजार रुपये की राशि पुरस्‍कार स्‍वरूप प्रदान की गयी।

कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए यू पी रबिता कमेटी व अंजुमन तरक्‍की उर्दू आगरा के अध्‍यक्ष ने कहा कि ये पुरुस्‍कार बच्‍चो को इस लिये दिये गये हैं जिससे कि वे अपने जीवन में इस्‍लामी तालीम हांसिल करने का सिलिसला बनाये रखें। तकि वह अच्‍छेइंसान व आदर्श मुसलमान बन कर समाज का भला कर सकें। मुस्‍लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्‍य शिराजुद्दन विशेष अतिथि के रूप में समबोधित करते हुए कहा कि मजहब की सही जानकारी और तौर तरीकों के बारे में जानकारी होने से तमाम मुश्‍किलातें खुद ब खुद दूर हो जाती हैं।सैयद इमदाद हुसैन जाफरी, मुफ्ती इमरान कासमी,मौलाना फरियाद हुसैन जाफरी व उमर सूरीआदि भी विचार व्‍यक्‍त करने वालों में शामिल थे।कार्यक्रम की शुरूआत कारी अहमद अली द्वारा  कुरान मजीद तिलाबत से हुई ,जबकि तर्जुमा शहाब अख्‍तर शमसी ने किया व संचालन आसिम हसन परवेज और डा सैयद इख्‍तियार जाफरी ने किया । अंत में धन्‍यवाद इस्‍लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी के द्वारा किया गया।