अंबानी को मिला 36वां स्थान
फोर्ब्स पत्रिका की सूची में गेट्स लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर बने रहे । फोर्ब्स अनुसार उनकी निवल संपत्ति 75 अरब डॉलर है जो कि पिछले साल की अपेक्षा में 4.2 अरब डॉलर कम है।मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। किन्तु इस सूची में उन्हें 36वां स्थान मिला है ।फोर्ब्स सूची में स्पेन के अरबपति अमानसियो ओर्तेगा दूसरे, बर्कशायर हथवे के सीईओ वारेन बफे तीसरे, मैक्सिको के अरबपति कालरेस स्लिम चौथे व अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पांचवें स्थान पर रहे।
