मेरा भाषण केवल विश्व हिन्दू परिषद के नेता की हत्या की दुखद घटना तक ही केन्द्रित था-कठैरिया
धारा 153 ए और 295 ए के तहत जयपुर हाउस चौकी इंचार्ज की तरफ से वाद दज्र करवाया गया है। शोक सभा और भाषणों के बाद भी हालांकि आगरा के माहौल में कोई गर्माहट नहीं आयी किन्तु राजधानी के एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी रिपार्ट आधार पर राज्य सभा में जमकर हंगामा हुआ, बाद में लोकसभा में भी स्थानीय आम जनता के द्वारा नजर अंदाज की जा चुकी इस घटना को पूरी गंभीरता से लिया गया । गैर भाजपाई दलों के सांसदों में कई ने केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री राम शंकर कठैरिया के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए उन पर सांप्रदायिक भावनाये भडकाने का आरोप लगाते हुए उनके त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है।
उधर विहिप नेता की हत्या के बाद हुई शोक सभा को संबोधित करने वाले रामशंकर कठैरिया का कहना है कि जैसा दिल्ली के अखबार में छपा है, वह जमीनी हकीकत से कही दूर है। उनका भाषण केवल विश्व हिन्दू परिषद के नेता की हत्या की दुखद घटना तक ही केन्द्रित था। किसी धर्म और मजहब की बात नहीं कही ।
