नई दिल्ली। एयर इंडिया की उड़ानों में यात्री खाने की थाली तथा कुल्लड़ वाली चाय का अन्नंद ले सकेंगे। शुरू में एयर इंडिया दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट के बीच यात्रियों को खाने में भारतीय थाली और मसाला चाय कुल्हड़ में देने की योज़ना बना रही है। बाद में अन्य फ्लाइट्स पर भी ये सुविधाएँ दी जाएँगी। थाली में दाल, चावल, दही, सब्जी, रोटी, चिकन या पनीर परोसा जायेगा।
