6 फ़रवरी 2016

आजम खान ने फिर छोड़ा एक विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान विवादित बयान देने में जरा भी संकोच करते हैं। आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान  प्रेस में छोड़ दिया । उन्होंने यह दावा किया है कि  भारतीय प्रधानमंत्री  मोदी जब पाकिस्तान में नवाज शरीफ से मिले थे तो वहां पर मुलाकात के समय कमरे में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी मौजूद था। इस दावे में सत्यता क्या है कहा नहीं जा सकता है। लेकिन  आजम ने कहा कि उनके पास इसके  पक्के सबूत हैं।  इस दावे को सरकार ने ‘गलत और बेबुनियाद बताया।