7 फ़रवरी 2016

आवाज़ के जादूगर गुलाम अली ने दिया लाइव लखनऊ में

लखनऊ :पाकिस्तानी ग़ज़ल जादूगर गुलाम अली लखनऊ महोत्सव में अपनी ग़ज़लों से लखनऊ के लोगों के दिल में घर कर गए। शिवसेना द्वारा धमकी दिए जाने की वजह से  सुरक्षा की विशेष व्यवस्था थी। भारत में पूर्व का कार्यक्रम शिवसेना की धमकी के कारण पहले रद्द किया गया था।मुंबई में पूर्व रद्द कार्यक्रम पर गुलाम अली ने कहा, ‘ मैं कतई नाराज नहीं हूं, मैं  लोगों को प्यार करता हूं और मुझे पता है कि प्यार ही विचार  बदल सकता है।’ उत्त्तर प्रदेश  राज्यपाल रामनाईक ने  ग़ज़ल गायक  गुलाम अली को सम्मानित करते हुए   कहा कि संगीत किसी एक देश का नहीं..
होता पुरी दुनिया का होता है।